देहरादून । सोमवार को मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर डी के सिंह, विशिष्ट अतिथि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर कंपटीशन रविंद्र चौधरी, खेल विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर श्री राजेश ममगाईं, ईटीवी के चीफ एडिटर अनुपम त्रिवेदी, पूर्व सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, जिमनास्टिक संगठन के सचिव प्रमोद चौधरी, एथलेटिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश चंद्र शाह, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरुफूल सिंह, संघ के मुख्य कोच लोकेश कुमार, अध्यक्ष सिलेक्शन कमिटी विजेंद्र चौधरी ने विजेताओं को मेडल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड से 900 एथलीट, अंडर 14, 16, 18, 20 बालक व बालिका, 110 इवेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं। आज के इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर कंपटीशन रविंद्र चौधरी जी की देखरेख में, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के 60 तकनीकी अधिकारियों ने नियमानुसार आयोजित किए।

कल के इवेंट सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर शाम के 6:00 बजे तक चलेगे।
आज के इवेंट के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुछ खिलाड़ियों की सूची –
अंडर 20 बालक वर्ग : 5000 मीटर रेस में चंडीगढ़ के बृजेश कुमार, 100 मीटर रेस में यूपी के सागर बालियांन, 800 मीटर रेस में हरियाणा के दीपेंद्र, डिस्कस थ्रो में पंजाब के देवास जग्गा।
अंडर 18 बालक वर्ग –
100 मीटर में दिल्ली के हर्षित शर्मा, डिस्कस थ्रो में हरियाणा के अखिल कुमार, जैवलिन थ्रो में यूपी के वंश चौहान।
अंडर 16 बालक वर्ग –
शॉट पुट में हरियाणा के रक्षित बेनीवाल, 60 मीटर में उत्तराखंड के मयंक।
अंडर 20 बालिका वर्ग – 5000 मीटर में उत्तराखंड की सोनी सिंह, 100 मीटर में हरियाणा की मन्नत 800 मीटर में यूपी की आशी। अंडर 18 बालिका –
100 मीटर में चंडीगढ़ की अंशिका शर्मा, हाई जंप में हरियाणा की अंजू।
अंडर 16 बालिका वर्ग
शॉट पुट में हरियाणा की हनीप्रीत कौर, 60 मीटर में उत्तराखंड की प्रियेजा गोरिया।
अंडर 14 बालिका वर्ग – ट्रायथलॉन A में पंजाब की तमन्ना, ट्रायथलॉन B में हरियाणा की पावनी।
अंडर 18 बालक वर्ग स्प्रिट मिडिले रिले में हरियाणा तथा अंडर 18 बालिका वर्ग में स्प्रिट मिडिले रिले में पंजाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
