बद्रीश कॉलोनी वार्ड की बेटी अवनी राणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिलाया गौरव

देहरादून।  दक्षिण अफ्रीका में आयोजित UIPM वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के इंटरनेशनल गेम्स में कक्षा 9 की छात्रा अवनी राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर अपने परिवार, उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है।

अवनी राणा, पिता जितेन्द्र राणा एवं माता वैशाली राणा की सुपुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि आज की बेटियाँ मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

इस उपलब्धि के उपरांत अवनी राणा बद्रीश कॉलोनी वार्ड की पार्षद एवं प्रदेश मंत्री कमली भट्ट के आवास पर आशीर्वाद लेने पहुँचीं, जहाँ उनका भव्य एवं ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमली भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर अवनी राणा को सम्मानित किया।

कमली भट्ट ने कहा, “अवनी राणा की यह सफलता पूरे वार्ड 48 बद्रीश कॉलोनी के लिए गर्व का क्षण है। ऐसी बेटियाँ समाज के लिए प्रेरणा हैं और यह साबित करती हैं कि बेटियों को सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। अवनी राणा की इस उपलब्धि से पूरे बद्रीश कॉलोनी वार्ड में खुशी और उत्साह का माहौल है।

!-- Google tag (gtag.js) -->