देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 14वें दिन भी जारी रहा। सरकार और विभाग के स्तर पर कोई समाधान नहीं होने पर बेरोजगारों में नाराजगी बढ रही है। कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक उनसे वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।

बृहस्पतिवार को नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नर्सिंग कर्मियों की जायज मांगों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
धरने में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर सरकार से शीघ्र वार्ता करने और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
इस दौरान नवल पुंडीर, विकाश पुंडीर, प्रवेश रावत, लीला चौहान, मुकेश रमोला, भास्कर शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जानकारी दी।
