चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में प्रथम दिवस जनपद के सभी विकास खण्डों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। प्रतिभा करने वाले 265 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में ढ़चड कर भाग लिया । खेलों के शुभारंभ के लिए बतौर मुख्य अतिथि करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुवीर सिंह बिष्ट आदि ने संयुक्त रूप से सभी खेलों का उद्घाटन किया। जिसमें टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो खो ,वॉलीबॉल का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव से एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि बचपन में हम देखते थें कि खिलाड़ी खेलो में अपनी रुचि रखता था परंतु संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सही मंचों तक नहीं कर पता था। परंतु आज देश एवं प्रदेश की सरकार बच्चों को खेलोऔ के प्रति जागरूक करने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं अवसर प्रदान कर रही है।
पूर्व विधायक बद्रीनाथ राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ग्रामीण प्रवेश के प्रतिभावान, खिलाड़ियों को उचित अवसर देकर राष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने के लिए अनुकरणीय पहल की है और इसके साथ-साथ जो खिलाड़ी लोक सभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उन्हें नगद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। जिस प्रकार से पूरी जनपद चमोली में खिलाड़ी अनेकों खेलों में बहुत अधिक संख्या में प्रतिभा कर रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद चमोली के खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र स्तर पर अवश्य उचित स्थान प्राप्त करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि जो प्रतिभागी खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव 2025 में प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें लोकसभा पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत खेलने का अवसर प्राप्त होगा । संसदीय क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वयं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी अपने हाथों से नगद पुरस्कार प्रदान करेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद कनवासी ने कहा कि बच्चों की खेल के प्रति अधिक रुचि होने के कारण आज गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की बहुत बड़ी संख्या दिखाई दे रही है जो की भविष्य के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं
इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला खेल अधिकारी मोहित, प्रभारी खेल अधिकारी रश्मि बिष्ट, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दसौली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मंडल महामंत्री भारत गढ़िया सोशल मीडिया प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी सूबेदार सुरेंद्र सिंह तोपाल वीरेंद्र असवाल , राजेंद्र ममगाई, बल्लभ प्रसाद थपलियाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, नंदा नगर मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, पोखरी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, जिलासू मंडल अध्यक्ष विनय पुरोहित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देव सिंह नेगी, सरोज आदि जनप्रतिनिधि प्रतिभागी खिलाड़ी के उत्सवर्धन हेतु उपस्थित रहे।
