बागेश्वर में बढ़ा हादसा , खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत पांच घायल

बागेश्वर : बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। रिखाड़ी–पतियासार के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय वाहन संख्या UK02TA-3078 बॉलरों अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य पांच घायल हैं। घायलों का उपचार वहीं पास के अस्पताल में चल रहा है।

!-- Google tag (gtag.js) -->