देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड ने मंगलवार को “वैश्य एकता दिवस” स्व. रामदास अग्रवाल की जयंती के अवसर पर गौ सेवा कर मनाया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, वैश्विक स्तर पर वैश्य समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि वैश्य एकता दिवस का उद्देश्य समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है, जिसे विभिन्न राज्यों और कई देशों में भी उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा में भाग लिया और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।

