टपकेश्वर महादेव ने जीता परशुराम कप

देहरादून। वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा संचालित एवं पोषित श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय द्वारा केंद्रीय विद्यालय ओ एन जी सी देहरादून के मैदान में धोती कुर्ते में अंतर्विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ । जिसमे चार टीमें टपकेश्वर महादेव, रामराज्य 11 , भगवान परशुराम एवं श्री बद्री विशाल के बीच मैच हुए । फाइनल में टपकेश्वर महादेव ने रामराज्य 11 को 106 रन का लक्ष्य दिया । रामराज्य 11 लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 10 over में केवल 82 रन ही बना सकी । टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य भरत राम तिवाड़ी ने किया । मैन ऑफ़ द मैच अनंत बहुगुणा जी को मिला और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट अच्युत रतूड़ी ने जीता ।
इस टूर्नामेंट की ख़ास बात यह रही की सारे मैच धोती और कुर्ते में हुए । वैदिक ब्राह्मण सभा की ओर से महामंत्री गौरव बक्शी, शम्भू थपलियाल, प्रवीण वशिष्ठ, प्रमोद मेहता, अभिलाष शर्मा, संतोष तिवारी, बी एम शर्मा विद्यालय के आचार्य दीपक बहुगुणा, अमन तिवाड़ी, दुर्गेश भट्ट, उदय भान शर्मा आदि लोग उपस्थित थे ।

!-- Google tag (gtag.js) -->