उत्तरकाशी और चंपावत से एसडीआरएफ ने खाई से दो शव बरामद किए

उत्तरकाशी । बीते दिवस को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी से पोस्ट उजेली को सूचना प्राप्त हुई कि नैताला क्षेत्र के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा नैताला के पास नदी से एक अज्ञात शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया ।

वहीं, दूसरी ओर  बीते दिवस कोतवाली टनकपुर से सूचना प्राप्त हुई है कि पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के समीप खाई में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर SDRF टीम की मांग की गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट टनकपुर से उपनिरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि अज्ञात शव सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए शव को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। उपरांत शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली टनकपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

!-- Google tag (gtag.js) -->