सड़क पर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, हादसे का सीसीटीवी वायरल

देहरादून: देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां सड़क पर खेल रही एक मासूम बच्ची कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना नकरौंदा क्षेत्र की है, जहां बुधवार सुबह के समय एक छोटी बच्ची सड़क के बीच खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार अचानक बच्ची के ऊपर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची सड़क पर खेलते-खेलते अचानक कार की चपेट में आ जाती है। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर लोग स्तब्ध हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के तुरंत बाद चालक ही घायल बच्ची को अस्पताल लेकर गया था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने रिहायशी क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे इलाकों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए

!-- Google tag (gtag.js) -->