देहरादून : क्लेमेंटाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 मार्च की रात झील तिराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एसेटामिनोफेन, ट्रामाडोल एचसीआई और डाइसाइक्लोमाइन एचवीआई के 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुल्फाम अली उर्फ पीटर (48) निवासी बड़ा भारुवाला, थाना क्लेमेंटाउन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

