साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने परखी जवानों की फिटनेस, अनुशासन पर दिया जोर

देहरादून : पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस परखी और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों की दौड़ और परेड की गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों के लिए बनाए गए भोजनालय में सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए मैस में गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के को कहा।

!-- Google tag (gtag.js) -->