पांच करोड़ की लागत से बनेगा पर्वतीय समाज सामुदायिक भवन

विधायक निधि से किया जाएगा पर्वतीय समाज सामुदायिक भवन का निर्माण

देहरादून। निरंजनपुर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में 5 करोड़ की लागत से पर्वतीय समाज सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। जिसमें स्थानीय निवासी समय समय पर अपने रीति रिवाज के अनुसार अपने पर्व मना सकेंगे। सामुयदायिक भवन का भवन का निर्माण विधायक निधि से किया जाएगा। स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने बताया कि पूर्वी समाज के लिए छठ पूजा मंदिर व तालाब की व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण वे उन्हें पर्व को मनाने के लिए दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता था। इसी तरह गढ़वाली समाज के लोगों के लिए भी ईगास समेत अन्य पर्व मनाने के लिए सामुदायिक स्थान का अभाव था। जिस कारण वे लोग भी खासे परेशान थे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अपनी 5 करोड़ की विधायक निधि से पर्वतीय समाज सामुदायिक भवन बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत सामुदायिक भवन के निर्माण के साथ पार्क और अन्य कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं। निर्माण कार्य पूरे होने पर दोनों ही समाज के लोग अपनी रीति रिवाज के अनुसार अपने पर्व मना सकेंगे। दोनों ही समाज के लिए एक दूसरे के त्योवहार में शामिल होकर एक दूसरे को बधाई दे सकेंगे। इससे जहां क्षेत्र में सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ेगा वहीं लोगों में आपसी भाईचारा भी बढ़ेगा। इस दौरान वार्ड 75 पार्षद सतीश कश्यप, जसवीर सिंह, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, आशीष गिरी, गौरव बुड़ाकोटी, इंद्रदेव गोदियाल, जितेंद्र भारद्वाज, कोशलेंद्र सिंह, मुकेश भट्ट, विनिता उनियाल, धनेश्वरी बडोला, पुष्पराज ध्यानी, अजय मंमगाईं, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->