खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

  • इरान-इजराल युद्ध के चलते खाड़ी देशो में बिगड़ रही स्थिति
  • प्रशासन ने खाड़ी देशों में रहे रहे लोगों की मांगी सूचना
  • सूचना देने के लिए हेल्प लाइन नंबर भी किया गया जारी

टिहरी। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रहे स्थानीय निवासियों की जानकारी प्रशासन को मुहैया करवाने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के किसी भी विकासखंड, तहसील व ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य किसी काम से युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहा है। वह किसी तरह की समस्या में फंसा हुआ है, तो उसकी सूचना आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है। जिससे ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी के परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति इन देशों में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी जिला प्रशासन को मुहैया करवाई जाए। जिसमें फंसे हुए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। पी़ड़ित व्यक्ति किसी युद्ध प्रभावित देश में रह रहा है वह बताया जाना भी जरूरी है। जिस पते पर वह निवास कर रहा है उसका जानकारी भी प्रशासन को मुहैया करवाई जाए।
—————
हेल्प लाइन नंबर
– 01376-234793
– 01376-233433
– 9456533332
– 8126268098
– 7465809009
– 7983340807

– युद्ध प्रभावित देशों के हेल्प लाइन नंबर
– सऊदी अरब:- टोल फ्री हेल्पलाइन- 00-966-11-4884697
– बहरीन:- 9733948071-97338400433
– यूएई:- 971-2-4492700
बाक्स
24 घंटे संचालित होंगे हेल्पलाइन नंबर
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर यह काम किया जा रहा है। जिसे देखते हुए यह हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपने परिजनों से संबंधित सूचना उपलब्ध करा सकते हैं। यदि किसी के परिजन युद्ध से प्रभावित देशों में फंसे हुए है तो उसकी जानकारी भी प्रशासन को दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह हेल्प लाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे।

!-- Google tag (gtag.js) -->