सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक पर हुई थी घटना
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस ने युवक से मारपीट व उसे कार से कुचलकर मारने की कोशिश करने में चार लोगों को अरेस्ट किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को सीज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर कल्याणपुर निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह का धर्मावाला चौक पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने रविंद्र को बुरी तरह पीटा। भीड़ जुटने पर आरोपियों ने कार से रविंद्र को कुचलने का प्रयास किया। लोगों के एकत्रितत होने पर आरोपी कार समेत मौके से भाग निकले। मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने धर्मावाला निवासी इकराम पुत्र अब्दुल व विशाल गोयल पुत्र राम स्वरूप के अलावा प्रतीकपुर निवासी शाहरुख पुत्र लियाकत व अरशद पुत्र अलाउद्दीन बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

