महिला के कान से कुंडल छीनकर फरार लुटेरा गिरफ्तार

लूटा गया कुंडल किया गया बरामद, घटना में प्रयुक्त बाइक सीज
हरिद्वार। महिला के कान के कुंडल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूटा गया कान का कुंडल बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर उसे सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार 27 मार्च को रोशनबाद निवासी महिला ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने झपटृा मारकर उसके सोने के कुंडल छीन लिए। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों ही लोग मौके से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सिडकुल क्षेत्र में एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। जिस पर वह भागने लगा। शक होने पर पर पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से महिला से लूटा गया कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में में आरोपी ने अपनी पहचान नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताया।

!-- Google tag (gtag.js) -->