श्वेता चौबे ने संभाला एसएसपी टिहरी का पदभार

पुलिसअधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

टिहरी। टिहरी में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी), श्वेता चौबे ने विधिवततरीके से अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चनाकी। नई तैनाती मिलने केबाद श्वेता चौबे पुलिस कार्यालय नईटिहरी पहुंचीं, जहांउन्हें पुलिस बल ने औपचारिकसलामी दी। सलामीग्रहण करने केबाद उन्होंने जनपद केसमस्त पुलिस अधिकारियोंव कर्मचारियों से परिचयात्मकबैठक की। बैठकके दौरान उन्होंनेजनपद की कानून—व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायातप्रबंधन व जन सुरक्षासे संबंधित विभिन्नविषयों पर चर्चाकी।एसएसपी ने स्पष्टकिया कि जनपदमें कानून—व्यवस्था कोसुदृढ़ बनाए रखना,अपराधों पर प्रभावीनियंत्रण व आमजन में सुरक्षाकी भावना कोमजबूत करना उनकीसर्वाच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों कोनिर्देशित किया किवे पूरी निष्ठाएवं ईमानदारी केसाथ अपने दायित्वोंका निर्वहन करें।जनता के साथ संवेदनशीलएवं मित्रवत व्यवहाररखें।

पदभार ग्रहण करने केबाद श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालयकी विभिन्न शाखाओंका निरीक्षण किया। निरीक्षणके दौरान अभिलेखों,कार्यप्रणाली व व्यवस्थाओंका अवलोकन करसंबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देशदिए। उन्होंने नशा उन्मूलन,साइबर अपराध रोकथाम,महिला सुरक्षा वयातायात व्यवस्था को औरअधिक प्रभावी बनाएजाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

!-- Google tag (gtag.js) -->