चोरी के 10 दुपहिया वाहन के साथ 4 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

  • आरोपियों ने रानीपुर व आस पास के क्षेत्र से चोरी किए थे वाहन
  • नहर पटरी के शमशान घाट के समीप झाड़ियों में छिपाई थी बाइक

देहरादून। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासे करते हुए चार अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार किए। आरोपियों के पास से 10 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। सभी वाहन आरोपियों ने क्षेत्र के अलग अलग हिस्से से चोरी किए थे।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जमालपुर खुर्द निवासी अरुण कुमार ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से भी बाइक चोरी की घटना हो रही थी। पुलिस चोरों की धरपकड़ के प्रयास में लगी हुई थी। जिस कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उन्होंने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 10 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपियों ने चोरी के वाहनों को नहर पटरी के शमशान घाट के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखा था।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम पुट्ठा, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर यूपी, गौरव पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी, थाना लक्सर, हरिद्वार, नितिन पुत्र धर्मराज, निवासी सुरजानगर, जनपद मुरादाबाद यूपी, गौरव पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, हरिद्वार बताई। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी चारों आरोपियों की उम्र 20-22 साल के बीच है। सभी लोग नशे के आदी है। उन्होंने पूछताछ में अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। चोरी के वाहनों को आरोपी सस्ते दामों में कबाड़ी समेत अन्य लोगों को बेच देते थे।

!-- Google tag (gtag.js) -->