54 नग सागौन के साथ दो तस्कर दबोचे

  • चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
  • तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को पुलिस ने किया सीज

हरिद्वार। खानपुर पुलिस ने सागौन के 54 नग लकड़ी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक में छिपाकर लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने लकड़ी को कब्जे में लेकर ट्रेक को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 54 नग सागौन की लकड़ी से लदे ट्रक को रोका गया गया। ट्रक चालक व परिचालक से जब संबंधित लकड़ी से जुड़े कागज मांगे तो वे नहीं दिखा पाए। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लकड़ी को कब्जे में लेकर ट्रक को सीज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मुकीम निवासी दिनौड़ा नांगल, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश व जुल्फान निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, लक्सर बताई।

!-- Google tag (gtag.js) -->