चमोली: 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की गौचर टीम द्वारा जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के सुगी ग्राम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्राथमिक उपचार के साथ साथ भूकंप और बाढ़ से बचाव के तरीके,रक्त स्त्राव को रोकने के तरीके, आग से बचने के उपाय जैसे आपदा संबंधित विषय के बारे में जानकारी दी गई। जो की 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के सेनानी श्री सुदेश कुमार दराल के आदेशानुसार चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में एनडीआरएफ के पदाधिकारी सहायक उपनिरीक्षक गजेन्द्र चौहान, हवलदार अवनीश बाबू, कांस्टेबल लक्ष्मण, नरेश उपाध्याय , बलवंत , हरेराम द्वारा गांव में आपदा संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण से जान माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रशासक स्मिता देवी खत्री, महिला मंगलदल पदमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी, दर्शनी देवी, सत्यवती देवी, बिना देवी, युवक मंगलदल विनोद खत्री, लक्ष्मण खत्री, पानसिंह खत्री, रजनीश खत्री, नरेन्द्र सिंह नेगी, हुकम सिंह खत्री, सतेंद्र नेगी, बलदेव कोहली सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
