नाबालिग से जबरन अनैतिक देह व्यापार करवाने वाली दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। नाबालिग से धंधा (अनैतिक देह व्यापार) कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 मार्च को शिकायतकर्ता ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी, आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है और वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग को जाहिद, शिवम, शोभा ओर सोमा के कब्जे से बरामद कर वादी की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

!-- Google tag (gtag.js) -->