- डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान
- ग्रामीणों को किया जा रहा स्वच्छता के प्रति जागरूक
चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत लोहाघाट के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता टीमें नालियों, संपर्क मार्गों व सार्वजनिक स्थलों की नियमित और व्यवस्थित सफाई कर रहे हैं। ग्रामीणों को कूड़ा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्थायी बनाया जा सके।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाते हुए निरंतर जनजागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों, गधेरों एवं पैदल मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया, जिससे जनपद में आने वाले आगंतुकों, पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि कूड़ा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। यदि किसी स्थान पर कूड़ेदान की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना संबंधित अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

