कुंभ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी कार्य समय से हो पूरे : मुख्य सचिव

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर चल रहे निर्माण कार्य का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश
देहरादून। कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाए। जिससे कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए घाटों पर रैम्प एवं अन्य सुगम्यता संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही चेंजिंग रूम व प्रसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशत करते हुए कहा कि कुम्भ मेला–2027 के लिए ‘ग्रीन घाट’ विकसित किए जाएं, जिसके तहत घाटों पर हरित पट्टियां विकसित कर उन्हें फूलों व पौधों से सजाया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। जिससे तैयारियों ोमें किसी तरह की कमी शेष न रहे।
इस दौरान सचिव शहरी विकास नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इन कार्यों का किया निरीक्षण
– अपर गंगा नहर के निर्माणाधीन घाट के कार्य
– बैरागी कैम्प घाट में किए जा रहे कार्य
– ज्वालापुर–ईदगाह–पीएसी–शिवालिक नगर मोटर मार्ग
– बहादराबाद–सिडकुल मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य
– धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल कार्य
– हरिद्वार- बाईपास रिंग रोड परियोजना का निर्माण
– दिल्ली राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य
– बैरागी कैम्प में 1500 किलोलिटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का कार्य

मुख्य सचिव ने मेला नियंत्रण भवन में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस व्यवस्था में नवीनतम आईटी अनुप्रयोगों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे आपात कालीन स्थिति के दौरान त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके।

!-- Google tag (gtag.js) -->