हादसे से गुस्साए लोगों ने चौकी का गुस्साये ग्रामीणों ने की पुलिस चौकी में तोड़फोड़
हरिद्वार। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार चालक को हिरासत में लेकर कार को सीज कर दिया गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने चौकी का घेराव किया। दुर्घटना गुरुवार देर शाम हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर हुई।
जानकारी के अनुसार, कांगड़ी क्षेत्र निवासी प्रवेश किमोठी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार—नजीबाबाद हाईवे पर एक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवेश किमोठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में लेकर कार को सीज कर दिया। युवक की मौत की खबर परिवार और गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चौकी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी के भीतर घुसकर आरोपी चालक के साथ मारपीट की। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

