उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने किया ग्वालदम में “नशा मुक्ति केंद्र” का औचक निरीक्षण
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उपजिलाधिकारी थराली की अध्यक्षता में चिकित्सा अधीक्षक थराली के प्रतिनिधि डॉ आशीष नौटियाल, डॉ हेमचंद्र बिष्ट, बी ०सी० एम० सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली राजेंद्र सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी थराली एवं राजस्व उपनिरीक्षक ग्वालदम की उपस्थिति में समग्र ग्रामीण विकास समिति ग्वालदम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र (IRCA center) का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान समिति के मैनेजर बलवीर सिंह गड़िया भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र दिसम्बर 2025 तक संचालित पाया गया, इस क्रम में समिति द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, समिति द्वारा 15 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन केंद्र पर दिखाया गया है, जिसमें नर्स, डॉक्टर, योग इंस्ट्रक्टर आदि की कोई भी वैध डिग्री नहीं पाई गई हैं।
डॉक्टर की डिग्री आंध्र प्रदेश में रजिस्ट्रर्ड है, जिसे एडिट करके मनोज भट्ट के नाम से दिखाया गया है, उक्त व्यक्ति द्वारा ग्वालदम में बिना मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन कराए अवैध रूप से स्टोर चलाया जा रहा है, जिसके पास केवल डी फार्मा का डिप्लोमा है, जबकि मेडिकल चलाने हेतु रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है, ना ही कोई स्टॉक मेंटेन किया जा रहा है।
नशा मुक्ति केंद्र नाम से संचालित केंद्र के ओपीडी कक्ष में आवश्यक उपकरण जैसे स्पेगनोमीटर, weighing मशीन आदि खराब पाए गए तथा अधिकांश दवाएं एक्सपायर पाई गई, इसके अतिरिक्त सीसीटीवी भी खराब अवस्था में पाए गए।

