- मामले में 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
- फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी 10 आरोपी दबोचे
देहरादून। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीते 30 मार्च को जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लग गई थी। गंभीर हालत में उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात हमलावर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस पहले ही 9 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। जिसमें रोहित कुमार, मौहम्मद अखलाक उर्फ मोहम्द, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी व काविश हुसैन त्यागी शामिल थे। जबिक उनका साथी वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी देवधर थाना खिजराबाद यमुनानगर हरियाणा फरार चल रहा था। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते पुलिस ने वैभव को राजपुर क्षेत्र से अरेस्ट किया।
