पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी से ठगी की रकम लेकर पीड़ित को दिलवाई

अल्मोड़ा। फर्जी सीमेंट डीलर बनकर ठेकेदार को लाखों रूपये का चूना लगाने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से ठगी की रकम ठेकेदार को वापस कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते गत वर्ष 9 अक्टूबर को थाना दन्या में ठेकेदार दिलीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल पर स्वयं को शर्मा बताते हुए सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर स्थित एक सीमेंट कम्पनी का मार्केटिंग मैनेजर बताया। आरोपी ने सीमेंट बेचने के नाम पर विश्वास में लेकर उनसे 5 लाख 20 हजार रूपये की ठगी की।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी ठग को ट्रेस करने में सफलता पाई। जिसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंकित चौधरी उर्फ शर्मा निवासी पश्चिम बंगाल बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी किए जाने की बात स्वीकार की। आरोपी से ठगी की रकम लेकर पीड़ित को दिलवाई गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
