देहरादून । शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 07 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक “स्वच्छता सप्ताह अभियान” चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में नगर निगम देहरादून द्वारा नगर आयुक्त नमामि बंसल दिनांक के निर्देश के क्रम में आज प्रथम दिवस पर नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का विधिवत शुभारंभ वार्ड 19, घंटाघर स्थित पलटन बाजार से माननीय महापौर सौरभ थपलियाल जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पलटन बाजार के समस्त मुख्य मार्गों एवं व्यावसायिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।
साथ ही नगर निगम क्षेत्र के अन्य लगभग 100 वार्डों में 9 नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में वाणिज्यिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संतोष सिंह नागपाल, रोहन चंदेल, वैभव अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार (आईएएस), सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान तथा संबंधित वार्ड के सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों एवं वाणिज्यिक स्थलों पर विशेष क्लीन-अप ड्राइव संचालित की गई। साथ ही नदी-नालों एवं नालियों की सफाई कर जलभराव की संभावनाओं को कम करने हेतु कार्यवाही की गई तथा आमजन एवं व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी निर्धारित गतिविधियों के अनुसार शहरभर में विशेष साफ-सफाई, जन-जागरूकता एवं स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने के कार्य निरंतर संचालित किए जाएंगे नगर आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह चलने वाले अभियान के अंतर्गत वार्डो में स्वच्छतम वार्ड स्वच्छतम गली चिन्हित कर उनको सम्मानित भी किया जाएगा महापौर सौरभ थपलियाल जी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं एवं नगर निगम के प्रयासों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नगर निगम देहरादून स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है और “स्वच्छता सप्ताह” को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर कार्यरत रहेगा।

