अल्मोड़ा । बुधवार को DCR अल्मोड़ा से मध्यरात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि चितई मंदिर के पास बाहर से आए एक परिवार का युवक लापता हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट सरिया पानी से SI पंकज डंगवाल के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। बताया गया कि उक्त युवक अपने परिजनों के साथ चितई (अल्मोड़ा) घूमने आया था तथा बिना किसी को सूचित किए होटल से जंगल की ओर चला गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। टीम द्वारा त्वरित एवं सघन सर्च अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन करते हुए टीम ने युवक को धारानौला क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। युवक के शरीर पर कुछ चोटें पाई गईं, जिन्हें टीम द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान किया गया। उपचार उपरांत युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद युवक का नाम – जय प्रदीप सुनार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र प्रदीप सुनार, निवासी महाराष्ट्र है।

