देहरादून : अक्षय तृतीय भगवान श्री परशुराम के प्रगटया उत्सव पर वैदिक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आचार्य पवन कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन और और श्री ओ पी वशिष्ट जी की प्रेरणा से नगर शोभा यात्रा निकाली गई. मार्ग मे सैंकड़ो श्रद्धांलुओं ने हर्षाउल्लास के साथ स्वागत मालार्पण जलपान कराया. साथ चल रहे वेदपाठी गुरुकुल बच्चो ने निरंतर मन्त्रोंउच्चारण किया. अगले रोज प्रातः श्री विष्णु नारायण के छठ्ठे अवतार भगवान परशुराम जी को विधि संगत स्नान ध्यान नवीन वस्त्र धारण की रस्मे यज्ञ हवन आरती छपन भोग कराया गया. सभी भक्तों को प्रसाद वितरण कर इस समारोह का द्वितीय चरण सम्पन हुआ . तीसरा चरण मे भंडारे का आयोजन होगा. इस अवसर पर नगर विधायक सविता कपूर. कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सभा के सचिव श्री गौरव बक्शी के सफल संचालन मे कार्यक्रम श्री राम परशुराम मंदिर मे वापस सम्पन्न हुआ.

