जनपद देहरादून, मीनस के पास वाहन दुर्घटना में SDRF द्वारा चलाया गया सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून । जनपद देहरादून के थाना चकराता क्षेत्रांतर्गत मीनस के पास पाटम नामक स्थान पर वाहन दुर्घटना की सूचना पर SDRF टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 19 मई 2026 को मीनस के पास पाटम क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई से नदी में जा गिरा था। उक्त घटना की सूचना पर SDRF की 03 टीमों (पोस्ट त्यूणी, चकराता व डाकपत्थर) द्वारा तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या HP 85 AA 0548 नदी से बरामद कर लिया गया, किन्तु वाहन चालक/लापता व्यक्ति का प्रारंभिक चरण में कोई पता नहीं चल पाया। इसके उपरांत SDRF की टीमों द्वारा नदी में गहन सर्चिंग एवं डीप डाइविंग अभियान चलाया गया। 22 मई 2026 को अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा डीप डाइविंग कर लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान खुशी राम पुत्र लायक राम, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम कांडों, सिलाई, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। SDRF टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
