उत्तरकाशी । बीते देर रात्रि डीसीआर उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी की टीम उपनिरीक्षक गब्बर सिंह एवं पोस्ट उजेली की टीम आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर एसडीआरएफ टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि 03 अन्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा रात के अंधेरे एवं अत्यंत विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया तथा सड़क मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायलों का विवरण
विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
