आईटीसी होटल्स ने उत्तराखण्ड में खोला लेकव्यू भीमताल

भीमताल/रुद्रपुर: आईटीसी होटल्स लिमिटेड ने उत्तराखण्ड की शांत झील और चिनार वृक्षों के बीच स्थित 63 कमरों वाले फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल का उद्घाटन किया। आईटीसी होटल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल चड्ढा ने कहाः “हमारे पोर्टफोलियो में उत्तराखंड की विशेष भूमिका है। फॉर्च्यून लेकव्यू भीमताल इस क्षेत्र में हमारा 12वां होटल है। गहन विमर्श के पश्चात किए गए सुसज्जित कमरों और सुइट्स वाले इस होटल में झील और आस-पास की हिमालयी पहाड़ियों का शानदार दृश्य दिखाई पड़ता है।

यह होटल कुमाऊं क्षेत्र में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, जहाँ से नैनीताल, सातताल, नौकुचियाताल और कैंची धाम आसानी से पहुँचा जा सकता है। इसके अलावा, होटल में 200 मेहमानों तक के लिए शानदार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएँ हैं, जो इसे कॉर्पोरेट ऑफ-साइट्स, लीडरशिप रिट्रीट, छोटी शादियों और सामाजिक समारोहों के लिए बेहतरीन बनाती हैं। यहाँ मीटिंग, प्रेजेंटेशन और स्ट्रैटेजी सेशन के लिए एक खास बोर्डरूम है, जबकि झील के किनारे की लोकेशन हर तरह के समारोहों के लिए एक यादगार माहौल बनाती है। होटल में आने वाले मेहमान कई तरह की वेलनेस और मनोरंजन सुविधाओं का आनंद भी उठा सकते हैं, जिनमें हर मौसम के अनुकूल स्विमिंग पूल, सभी सुविधाओं से युक्त जिम और जल्द ही खुलने वाला स्पा शामिल है। खान-पान के उत्साही मेहमानों के लिए होटल में भिन्न-भिन्न प्रकार की डाइनिंग सुविधाएं हैं। दिन भर खुला रहने वाला रेस्टोरेंट ज़ोडियाक स्थानीय कुमाऊँनी स्वाद और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जाने वाले व्यंजनों का मेल पेश करता है। शहर की खूबसूरती बढ़ाने वाली शांत झील के अलावा, यहाँ आने वाले मेहमान कई तरह की आउटडोर गतिविधियों का मज़ा ले सकते हैं –

!-- Google tag (gtag.js) -->