विकासखंड दशोली के रीप परियोजना अंतर्गत हरियाली स्वायत्त सहकारिता देवर खडोरा में वित्तीय बैठक समपन्न

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड दशोली के रीप परियोजना अंतर्गत हरियाली स्वायत्त सहकारिता, देवर खडोरा से संबद्ध एकता महिला ग्राम संगठन, रौली ग्वाड़ की बैठक ग्राम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती गुड्डी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम संगठन के वित्तीय एवं व्यावसायिक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ग्राम संगठन के लेखा-जोखा, ऋण संबंधी प्रकरणों, विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ में ग्राम संगठन द्वारा ब्याज सहित सीआईएफ का 150000 ( ढेड लाख रूपये ब्याज सहित) कलस्टर को वापिस किया गया।
बैठक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ग्राम संगठन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़े उन सदस्यों को, जो क्लस्टर स्तर पर हरियाली स्वायत्त सहकारिता के शेयरधारक हैं, कुल ₹25,787 की धनराशि वितरित की गई। इस वितरण से कुल 107 सदस्य लाभान्वित हुए। उपलब्ध विवरण के अनुसार प्रति सदस्य ₹241 की दर से धनराशि वितरित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को ग्राम संगठन के अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण करने, ऋण संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, व्यावसायिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने तथा ग्रामीण उत्पादों के संग्रहण एवं विपणन में सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त बैठक में आईपीआरपी श्रीमती पुष्पा देवी, लेखाकार कु. ममता, जीएम श्रीमती सुमन देवी एवं कुलदीप सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।