धीरेंद्र प्रताप ने वीर जसवंत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने 1962 में भारत चीन युद्ध के नायक वीर जसवंत सिंह को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई है ।
धीरेंद्र प्रताप नैनी डांडा में स्वर्गीय जसवंत सिंह की 64वीं बलिदान तिथि के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय प भाषण में धीरेंद्र प्रताप ने कहा महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह ने 300 चीनी सैनीको को को मार कर विश्व युद्ध में इतिहास कायम किया था। यद्यपि उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च सैनिक सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है और आज भी अरुणाचल में जहां पर वह अंत में शहीद हुए थे उनको जीवित सैनिक के रूप में माना जाता हुए उन्हें मेजर जनरल तक की उपाधि दे दी गई है लेकिन यह समय का तकाजा है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जो उन्होंने महान बलिदान किया, आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए
उनकी याद में जसवंत सिंह स्मारक समिति के के अध्यक्ष कर्नल राज दर्शन सिंह रावत के संयोजन में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट एस सी विभाग के सचिव पृथ्वी पाल पर्नवाल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सुन्दरियाल शिक्षाविद गब्बर सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट ,रामनिवास रावत यशपाल सिंह रावत कांग्रेस कमेटी कोटद्वार , सुनील यादव जितेंद्र गौड़ आनंद सिंह रावत आदि नेताओं ने इस मांग का समर्थन किया और सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाने की मांग की गई।
इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप ने शहीद भगत सिंह का भी जिक्र किया और उन्हें भी आज तक भारत रत्न से सम्मानित न किए जाने पर भारी दुख और रोज व्यक्त किया।
इस मौके पर जसवंतगढ़ जिला आंदोलन के नेता स्वर्गीय राम प्रसाद ध्यानी को भी याद किया गया जिन्होंने आंदोलन को लेकर लंबा संघर्ष किया और जिनकी हाल ही में मृत्यु हुई है ।
इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप ने स्थानीय विधायक दिलीप सिंह रावत पर निशाना साधा जो आजकल पूरे विधानसभा
क्षेत्र में महिलाओं को विधायक निधि से बर्तन बांटने पर लगे है।
उन्होंने नया नारा दिया” नहीं चाहिए भांडे बर्तन हमें चाहिए परिवर्तन”
उल्लेखनीय है दिलीप रावत पिछले 15 वर्ष से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने हुए‌है, जिससे जनता में क्षेत्र का विकास न होने पर भारी आक्रोश है।
धीरेंद्र प्रताप ने मौके पर जनता से आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।