बाल भवन में “अन्तर्राष्टीय महिला दिवस 2026” का आयोजन
देहरादून । बाल भवन में “अन्तर्राष्टीय महिला दिवस 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष मधुबेरी, महासचिव पुष्पा मानस, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, कार्यकारिणी सदस्य आशा रानी पैन्यूली, मोहनसिंह खत्री, आनन्दमणि सेमवाल, कविता दत्ता जी एवं अन्य गणमान्य सम्मानित महिलाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुई। नवोदय विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वन्दना व समूहगान गाया गया।
महासचिव पुष्पा मानस के द्वारा अन्तर्राष्टीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि महिलायें आज हर दिशा में प्रगतिशील हैं जिससे उनको हर क्षेत्र में सम्मान मिल रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, उपाध्यक्ष मधुबेरी, पूर्व महासचिव बाल कृष्ण डोभाल, आशारानी पैन्यूली, आंचल शर्मा, अनिता श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा व सुशील उपाध्याय द्वारा भी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट व अतुलनीय सेवाओं के लिये मै० पैटरेशिया मैरी हिल्टन, गुरु डा० माया वी. सक्सेना, भारती मिश्रा व अंजु पांडे को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिये अंगवस्त्र भेंट कर मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योग संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। परिषद सदस्य कविता दत्ता द्वारा योग संस्था के सदस्यों सुषमा आर्य, सुषमा गांधी, अंजना शर्मा एवं शशि बडोनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किये। मुख्य अतिथि डा० फारुख, हिमालयन वेलनेस कम्पनी, देहरादून के द्वारा बच्चों को चौकलेट वितरित किये गये। मधुबेरी व वी०के० डोभाल द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए न्याशा रावत व मीनाक्षी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम पायदान में मिष्ठान वितरण कर समापन किया गया।

