हरिद्वार। आपरेशन लगाम के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 20 भिक्षुको को हिरासत में लिया। जिनके खिलाफ भिक्षावृत्ति अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया। जिसके तहत हर की पैड़ी क्षेत्र में घाटो पर आने जाने वाले यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांगना एवं यात्रियों से बदसलूकी करने मे 20 भिखारियो को हिरासत में लिया गया।

