नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विगत 26 मार्च को थाना नन्दानगर पर दी गई एक तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो अपनी शिक्षिका के घर से पुस्तक लेकर वापस घर लौट रही थी, को पुराना बाजार स्थित पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा गलत नीयत से छूते हुए जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया।
उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नन्दानगर में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 75(2) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व० इन्द्री राम निवासी ग्राम सैती, थाना नन्दानगर, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। चमोली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के जघन्य अपराधों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

!-- Google tag (gtag.js) -->