एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली निवासी युवक का शव बरामद

ढालवाला/Rishikesh :  नीम बीच क्षेत्र में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होने पर State Disaster Response Force (SDRF) Uttarakhand की ढालवाला टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार अथक प्रयासों एवं सर्च ऑपरेशन के दौरान दिनांक 15 मई 2026 को एसडीआरएफ के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह द्वारा लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक आशीष कुमार निवासी दिल्ली का शव बरामद किया गया। शव को पानी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू टीम में एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, मुख्य आरक्षी विकास, कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

!-- Google tag (gtag.js) -->