देहरादून नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट

सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं विकास कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। नगर निगम देहरादून के नवनियुक्त नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने आज मेयर सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वच्छता सर्वेक्षण तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु नगर निगम की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षद समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मेयर सौरभ थपलियाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया,दोनों के बीच नगर निगम की आगामी योजनाओं एवं विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

!-- Google tag (gtag.js) -->