

देहरादून : नीलाम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कनिक सर्जिकल एवं सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार 20 जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तक 16 ए न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट़ॉल, यूरिक एसिड, कैल्शियम, लीवर फंक्शन जांच, हृदय जांच हड्डियों जांच मुफ्त की जाएंगी।
