400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद, SDRF ने 3 किमी पैदल स्ट्रेचर से पहुंचाया चोपता

रुद्रप्रयाग । रविवार को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला खाई में गिरकर लापता हो गई है। सूचना पर SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रात्रि में तुंगनाथ मंदिर के समीप आसपास सर्चिंग की गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च अभियान अगले दिन पुनः शुरू किया गया।

दिनांक 21 सितंबर 2026 को प्रातः 07:10 बजे SDRF टीम ने पुनः सर्च अभियान शुरू किया। टीम द्वारा रावण शीला से नीचे की ओर सर्चिंग करते हुए करीब 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद किया गया।

SDRF टीम ने DDRF और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शव को खाई से बाहर निकालकर करीब 3 किलोमीटर तक स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल लाते हुए चोपता पहुंचाया, जहां शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतका की पहचान पूजा साहनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

!-- Google tag (gtag.js) -->