देहरादून। देहरादून के ऐतिहासिक एवं लगभग 100 वर्ष पुराने हनुमान चौक पीपल मंडी बाजार में अभी तक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। व्यापारियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए हनुमान चौक पीपल मंडी दुकानदार समिति के व्यापारियों, क्षेत्रीय पार्षद एवं समिति के सामूहिक प्रयासों से शौचालय का निर्माण कराया गया। आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को इस नवनिर्मित शौचालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शौचालय की सुविधा न होने के कारण दुकानदारों एवं बाजार में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस सुविधा के शुरू होने से व्यापारियों एवं आमजन को राहत मिलेगी।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता एवं सामूहिक प्रयासों से ही बाजार की समस्याओं का समाधान संभव है। समिति भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं बाजार के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी। शुभारंभ के अवसर पर हनुमान चौक पीपल मंडी दुकानदार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सुनील गर्ग, महामंत्री मनीष तोमर, कोषाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, लक्की गर्ग, महेंद्र महावर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हनुमान चौक पीपल मंडी दुकानदार समिति ने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों एवं संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया।

