- CSIR-IICT हैदराबाद के साथ प्रौद्योगिकी समझौता संपन्न, मिर्यालगुडा में आधुनिक पायलट प्लांट लगाने की तैयारी
- 10 नवंबर तक DPR, दिसंबर में इंजीनियरिंग एवं भूमि संबंधी कार्य तथा जनवरी 2027 में पायलट प्लांट शुरू करने का लक्ष्य
नागपुर/हैदराबाद/मिर्यालगुडा। देश में औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से औद्योगिक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधनों में बदलने की दिशा में नागपुर स्थित USAM SMART DEVICES PVT. LTD. ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी द्वारा तेलंगाना के मिर्यालगुडा क्षेत्र में YTPS थर्मल पावर स्टेशन से निकलने वाली फ्लाई ऐश का उपयोग कर मूल्यवर्धित औद्योगिक उत्पाद तैयार करने की परियोजना विकसित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए CSIR-IICT, HYDERABAD के साथ प्रौद्योगिकी समझौता संपन्न होने की जानकारी कंपनी ने दी है।


पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास
थर्मल पावर स्टेशनों से निकलने वाली फ्लाई ऐश का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। USAM कंपनी इस चुनौती को औद्योगिक अवसर में बदलने की दिशा में काम कर रही है। प्रस्तावित परियोजना से भविष्य में औद्योगिक अपशिष्ट के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार, तकनीकी विकास और नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं।

जनवरी 2027 में पायलट प्लांट शुरू करने की तैयारी
परियोजना की कार्ययोजना के अनुसार 10 नवंबर 2026 तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने, दिसंबर तक इंजीनियरिंग एवं भूमि संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने तथा जनवरी 2027 में पायलट प्लांट प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कंपनी की योजना इस परियोजना में आवश्यक निवेश की व्यवस्था करने और पायलट प्लांट की सफलता एवं व्यावसायिक व्यवहार्यता के आधार पर देश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी ऐसे प्लांट स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की है।

USAM SMART DEVICES PVT. LTD., NAGPUR की ओर से
MANOJ YADAV
MANAGING DIRECTOR / CEO (MD/CEO)
KISLAY YADAV
DIRECTOR – MARKETING
ANIL ANIL RATHI
DIRECTOR – FINANCE
GARIMA PARDHI
MANAGER
CHETAN CHAVAN
MANAGER – TECHNICAL
PRATHVI RAJ
MANAGER – SCIENTIST GEOLOGY
CSIR-IICT, HYDERABAD की ओर से
DR. D. SHRINIVA REDDY
DIRECTOR / CHAIRMAN
DR. PRAVIN R. NIKHAR
CHIEF SCIENTIST
DR. PAVULURI SHRINIVASU
SENIOR PRINCIPAL SCIENTIST
वैज्ञानिक तकनीक से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
USAM कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी MANOJ YADAV के अनुसार, वैज्ञानिक संस्थानों और उद्योग जगत के सहयोग से ऐसी परियोजनाओं को विकसित करना आवश्यक है, जिनसे औद्योगिक अपशिष्ट का बेहतर उपयोग हो और नए आर्थिक अवसर पैदा हों।
मिर्यालगुडा परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कंपनी का उद्देश्य तकनीकी नवाचार, औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
