गोपेश्वर महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शित की स्वनिर्मित शिक्षक सहायक सामग्री

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर (चमोली) के बीएड विभाग के तत्वावधान में स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री (TLM) पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी में बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न विषयों को सरल,रोचक और प्रभावी ढंग से समझने के लिए रचनात्मक एवं नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से आए विशेषज्ञों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित शिक्षण सामग्रियों की उपयोगिता, सृजनात्मकता तथा प्रस्तुति के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया।
यह आयोजन डॉ विधि ढौंडियाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि स्वनिर्मित शिक्षण सहायक सामग्री,भावी शिक्षकों की रचनात्मकता, कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के लिए अधिगम को अधिक सहज और रुचिकर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी राणा,डॉ मीरा नितवाल,डॉ राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ ममता असवाल,डा कुलदीप सिंह एवं डॉ चंद्रेश जोगेला सहित प्राध्यापक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।