देहरादून । देश के समस्त 61 कैंट बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली ने एक वर्ष अर्थात 10 फरबरी 2027 तक बढ़ा दिया है!

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जो पूर्व में वर्ष 2021 में कैंट बोर्ड के स्थानीय बोर्डो और जी.ओ. सी मध्य कमांड लखनऊ के द्वारा रक्षा मंत्रालय को तीन नामों का पैनल भेजा गया था उनमें से ही एक सदस्य को नामित सदस्य बनाया जाता है! वर्तमान में उक्त नामों मे से ही एक सदस्य को बतौर नामित कर सदस्य कैंट बोर्डो मे बनाया गया है जिनका वर्तमान कार्यकाल 10 फरबरी 2027 तक रहेगा इससे फिलहाल कैंट बोर्डो मे चुनाव होने की सम्भावना पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है!
ज्ञात हो कि देश के समस्त 61 कैंट बोर्डो के निर्वाचित बोर्डो का कार्यकाल दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो गया था उसके पश्चात भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रत्येक बोर्ड मे तीन नामों मे से एक नाम के सदस्य को जनता के प्रतिनिधि के रूप मे नामित किया गया है, उसी के तहत अब समस्त कैंट बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल अब अगले वर्ष 10 फरबरी 2027 तक बड़ा दिया गया है!
