मीणा/पाटन (सीकर)। पाटन क्षेत्र के हसामपुर गांव के सुंदर सैन बैंगलोर में आयोजित होने वाली Ten Pin Bowling Championship 2026 के लिए ट्रायल 27-28 फरवरी 2026 को जयपुर के GT Mall में आयोजित किए गए। इस ट्रायल प्रतियोगिता में सुन्दर सैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल गेम के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब सुन्दर सैन 8 मार्च से 9 मार्च 2026 तक बैंगलोर में होने वाली चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। सीनियर कोर्डिनेटर डिप्टीराम जी शर्मा ने सुन्दर सैन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सुन्दर सैन की इस सफलता से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और राज्य में टेन पिन बॉलिंग खेल को नई पहचान मिलेगी।

