थराली के चिड़िंगा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
रात्रि लगभग 20:55 बजे थाना थराली को सूचना प्राप्त हुई कि चिड़िंगा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त पर थाना थराली से पुलिस बल एवं DDRF टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची। जहाँ वाहन संख्या UK 11TA 3040 (ऑल्टो कार) सड़क से लगभग 100 से 120 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था।
वाहन में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी पहचान दर्शन सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम कोठी भूल्यूडा, नंद केसरी, थाना थराली, जनपद चमोली उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है।
घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों, DDRF टीम एवं पुलिस बल की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया तथा 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है

!-- Google tag (gtag.js) -->