चार लाख रुपये की स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई महिला तस्कर
नशा तस्करी में पहले भी जेल जा चुकी है महिला
देहरादून। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने 14.58 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला से नशा बेचकर जुटाआए गए 5150 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मकुदमा दर्ज किया गया है।
ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कसाई मोहल्ला कुंजाग्रांट से महिला को अरेस्ट किया। जिसके पास से चार लाख रुपये कीमत की 14.58 ग्राम स्मैक और नशा बेचकर जुटाए गए 5150 रुपये की नकदी बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान रुखसाना पत्नी स्व. मोहम्मद सलीम निवासी कुंजाग्रांट बताई। उसने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। परिवार के भरण पोषण के लिए वह नशे को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में नशे के शौकीन लोगों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाती है। पुलिस के अनुसार महिला पहले भी नशा तस्करी में जेल जा चुकी है।
बाक्स:::
चेकिंग के दौरान दबोचा गया तस्कर
सहसपुर थाना पुलिस ने 6.31 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार है। बरामद किए गए नशे की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस होरावाला रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली । जिसके पास से दो लाख रुपये कीमत की 6.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राकिब पुत्र उमरद्दीन निवासी रेडापुर ढाकी सहसपुर बताई।

!-- Google tag (gtag.js) -->