देहरादून । वैदिक ब्राह्मण सभा के द्वारा स्थापित और संचालित श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, देहरादून में शनिवार को अपरान्ह प्रथमा और पूर्व मध्यमा कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। प्रधानाचार्य, आचार्य भरत राम तिवारी एवं अन्य आचार्यों के समर्पण एवं कठिन परिश्रम से ६ कक्षाओं में से चार कक्षाओं के विद्यार्थियों ने 100 % सफलता प्राप्त की एक कक्षा में विद्यार्थी ९२% सफल रहै और पूर्व मध्यमा (द्वितीय वर्ष) का परिक्षा परिणाम उत्तराखण्ड बोर्ड से प्रशिक्षित है। प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन ( प्राप्त अंको के आधार पर) विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम की झलकियाँ संलग्न है। सभी विद्यार्थियों को अगले शिक्षा सत्र में और सफलता प्राप्त करने हेतु आशिर्वाद और शुभकामनाएं दी गई।

