14 फीट का अजगर रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
देहरादून। कालसी वन प्रभाग के टीमली रेंज के अंतर्गत कुल्हाल दोला गुर्जर बस्ती मे एक अजगर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए अजगर का सफल रेस्क्यू किया। जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। कुल्हाल क्षेत्र के दोला गुर्जर बस्ती में अचानक जंगल से अजगर पहुंच गया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे विभागीय टीम ने कडी मशक्कत के बाद अगजर को रेस्क्यू किया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अजगर की लंबाई 14 फीट है और उसका वजन करीब 54 किलो है। अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है।

!-- Google tag (gtag.js) -->